शेख़ नसीम। सतना / भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले में समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में आयोजित जनसभा को भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संविधान की मूल भावना, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक आरिफ मसूद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) हमें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है और न ही हम इसे कभी स्वीकार करेंगे। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख करते हुए UCC के विरोध में अपनी बात रखी।
सभा में समान नागरिक संहिता को लेकर विरोध जताया गया और संविधान की मूल भावना तथा धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण पर जोर दिया गया।





