धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19-20.08.2026 की दरमियानी रात को अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी प्रकाश पिता कैलाश मनावरिया 30 साल निवासी सुतार मोहल्ला कुक्षी के मकान का पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर अलमारी का लाकर तोड़कर एक जोड़ सोने की झुमकी करीब 10 ग्राम एक सोने का मंगलसूत्र पेंडल 5 ग्राम एवं 12 मोती एक जोड़ चांदी की पाइजब एवं नगदी ₹2000 चोरी कर ले गए थे फरियादी प्रकाश के साथ लकड़ी से मारपीट कर सर एवं दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर चोट पहुंचाई थी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 309(6) 331(4) BNS प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी(IPS) कुक्षी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.09.2026 को आरोपी 1.सूमजी पिता वेर सिंह मोहनिया जाती भील उम्र 45 साल निवासी ढिलवानी थाना बाग 2. छगन पिता बैंगन बघेल जाति भील उम्र 30 वर्ष निवासी घोंगसिया थाना जोबट को गिरफ्तार किया गया था बाद उक्त आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ कर आरोपियों से लूटा गया सामान एक सोने का मंगल सूत्र, एक सोने कि झुमकी जप्त किया जाकर आज दिनांक को आराेपियों को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपी
- सूमजी पिता वेरसिंह मोहनिया जाती भील उम्र 45 साल निवासी ढिलवानी थाना बाग जिला धार
- छगन पिता बैंगन बघेल जाति भील उम्र 30 वर्ष निवासी घोंगसिया थाना जोबट जिला आलीराजपुर आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध
थाना कुक्षी के पर अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 309(6) 331(4) BNS
थाना आम्बुआ अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 303(2) bns थाना जोबट अपराध क्रमांक 342/2026 धारा 331(1),305(ए) bns
अपराध क्रमांक 357/2026 धारा 331(1), 305(ए) bns का पंजीबद्ध है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही उनि गिलदार बघेल आर 891 शाहदर थाना कुक्षी का सराहनीय योगदान रहा।





