ad
best news portal development company in india

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई संगोष्ठी

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

भगवानपुरा में जन अभियान परिषद ने आयोजित की विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी,
समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प, जनकल्याण के कार्यों पर हुई चर्चा

खरगोन । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जन अभियान परिषद द्वारा भगवानपुरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष महेश डावर, विद्यालय के प्राचार्य सुमेर सोलंकी एवं परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की पहुंच सुनिश्चित करने की विचारधारा दी। एकात्म मानववाद के दर्शन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को आवश्यक बताया गया है।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे जनकल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति एवं समाज सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर दिनेश माझन, संतोष मेहता, रवि सोलंकी, बालू गरासे, परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, मांगीलाल सोलंकी सहित समिति के सदस्य एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *