ad
best news portal development company in india

नर्मदा तट की स्वच्छता का लिया संकल्प, श्रद्धालुओं को किया जागरूक

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंडलेश्वर के नर्मदा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान,
स्वच्छ नर्मदा-स्वच्छ घाट का संदेश देकर श्रद्धालुओं को किया प्रेरित

खरगोन । मेरा युवा भारत खरगोन के जिला युवा अधिकारी कुशांग सिंह चौहान के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंडलेश्वर के नर्मदा घाटों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। ब्लॉक महेश्वर की मेरा युवा भारत वालंटियर दिव्या चौबे के नेतृत्व में आयोजित अभियान में स्वयंसेवकों ने नर्मदा तट एवं घाट परिसर की स्वच्छता की।
अभियान के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें नर्मदा तट एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं से नर्मदा तट पर कचरा नहीं फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों ने नर्मदा तट की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य नर्मदा तटों को स्वच्छ रखने के साथ ही आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में ब्लॉक कसरावद के मेरा युवा भारत वालंटियर मंजूला मंडलोई एवं रितिक नागराज ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर अमित पगारे, हेमंत टंसोरे, विवेक कड़ोले, प्रेम कानपुरे, कासिमुद्दीन खान, करिश्मा जोशी, पदमा सिटोले, विशाखा चौबे एवं वासु चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *