ad
best news portal development company in india

कलेक्टर गुरु प्रसाद ने किया मेगा रक्तदान अभियान का शुभारंभ

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक होंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर,
रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश, युवाओं एवं आमजन से सहभागिता की अपील

खरगोन । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर कलेक्टर गुरु प्रसाद ने जिला चिकित्सालय खरगोन में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का शुभारंभ किया। जिले में यह अभियान 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान की मुख्य थीम “One Drop of Humanity, One Drop Saves” अर्थात “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं” निर्धारित की गई है।

शुभारंभ अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। अभ्युदय यूनिवर्सिटी खरगोन में 55 यूनिट, जिला चिकित्सालय खरगोन में 30 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद में 04 यूनिट, सिविल अस्पताल बड़वाह में 90 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर में 10 यूनिट तथा सिविल अस्पताल सनावद में 25 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर भी शिविर आयोजित होंगे। 18 सितंबर को सीएचसी झिरन्या, 20 सितंबर को सिविल अस्पताल सनावद एवं सीएचसी गोगावां में शिविर होंगे। इसके बाद 21 सितंबर मंडलेश्वर, 22 सितंबर सेगांव, 23 सितंबर भगवानपुरा, 24 सितंबर कसरावद, 25 सितंबर भीकनगांव तथा 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को जिला चिकित्सालय खरगोन में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी से मानव सेवा का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेगा रक्तदान अभियान के माध्यम से मानव सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, महाविद्यालयों, रेडक्रॉस सोसायटी, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं सहित आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत e-RaktKosh/BBMS पोर्टल पर पंजीकृत रक्तदाताओं की रियल-टाइम प्रविष्टि के पश्चात उन्हें डिजिटल स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। ग्राम पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने जिले के युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान शिविरों में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. दौलत सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. विनय चौहान सहित चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई