धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
रात्रि गश्त में सहभागिता से कुक्षी शहर में करीब एक माह से चोरी की कोई वारदात नहीं
कुक्षी। क्षेत्र में अल्पवर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए अनुभागीय पुलिस अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी दीपक चौहान के मार्गदर्शन में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस विभाग के साथ रात्रि गश्त में सहभागिता प्रारंभ की। समिति के सदस्य प्रतिदिन रात्रि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
रात्रि गश्त के इस अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। करीब एक माह से कुक्षी नगर में चोरी की कोई वारदात नहीं हुई है। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रात्रि गश्त में सहभागिता करते हुए नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी दीपक चौहान के जन्मदिन के अवसर पर रात्रि करीब 1 बजे शहर के प्रमुख चौराहे विजय स्तंभ पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय एवं सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने श्री चौहान को साफा बांधा, तिलक लगाया तथा पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, वरिष्ठ सदस्य बंसीलाल बाडमेरा, दिनेश राठौड़, महिमाराम पाटीदार, सहदेव पाटीदार, रवि बृजवासी, सागर बृजवासी, सचिन नामदेव, राकेश गुप्ता, सचिन भावसार, एजाज शाह, राकेश पाटीदार, दिलीप माली, वसीम खान ट्रेलर, जोगेंद्र (सोनू) रेवाल, संदीप रेवाल, शिराज मंसूरी, सलीम शाह, सागर पाटिल, निरंजन सोनी, एजाज अबरार, निदा हसन, लव शर्मा, अनिल साद, मयूर मोदी, लोकेश भावसार यशवंत पाटीदार सहित नगर सुरक्षा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस आत्मीय आयोजन से अभिभूत होकर थाना प्रभारी दीपक चौहान ने कहा कि नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस के साथ रात्रि गश्त में सहभागिता करना सराहनीय पहल है। उन्होंने जन्मदिन पर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।





