धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी में मकान से 87 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त
धार, 12 सितंबर 2026।कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर श्री इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन तथा कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मंडलोई एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त कुक्षी के आबकारी उप निरीक्षक द्वारा ग्राम थांदला के पटेलपुरा में स्कूल के पास स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान से कुल 87 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई।
कार्यवाही के दौरान मौके से संबंधित व्यक्ति फरार हो गया। आबकारी विभाग द्वारा फरार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 50 हजार रुपये है।
इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कुक्षी श्रीमती रीनू भिंडे, मुख्य आरक्षक श्रीमती रत्ना अमलियार एवं श्रीमती पदमा बघेल तथा आरक्षक श्रीमती राशि परिहार का विशेष योगदान रहा।





