ad
best news portal development company in india

जोबट थाने में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आयोजित: डीआईजी ने फरियादी को पास बिठाकर सुनी समस्याएं, साइबर ठगी पर तत्काल एक्शन के निर्देश

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री


जोबट। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जोबट थाने में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे डीआईजी रघुवंश सिंह भदोरिया ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डीआईजी ने फरियादियों को अपने पास कुर्सी पर बिठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी से जुड़े मामलों पर डीआईजी ने तत्काल एक्शन लेने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पहले साइबर सेल की सुविधा केवल जिला स्तर पर उपलब्ध थी, लेकिन अब आम जनता की राहत के लिए हर थाने में साइबर सेल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि ऐसे अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
डीआईजी भदोरिया ने कहा कि ‘जन विश्वास अभियान’ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का बिना किसी देरी के पारदर्शी और त्वरित समाधान करना है। अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर पुलिस प्राथमिकता के साथ कार्रवाई कर रही है। कार्यक्रम के दौरान थाने पहुंचे आवेदकों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *