ad
best news portal development company in india

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तीव्र गति से करें – मुख्य सचिव श्री बर्णवाल

SHARE:

मुख्य सचिव बर्णवाल ने कन्या आवासीय परिसर एवं मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की ली जानकारी,

  

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

बालिकाओं के
सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी करवाई जाये। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाए एवं समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत आज मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन अशोक बर्णवाल ने निरीक्षण के दौरान दिये। उनके साथ सचिव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ सुदाम खाडे भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव बर्णवाल ने धार जिला मुख्यालय पर संचालित कन्या आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययनरत बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, परिसर में संचालित गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।


मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने कक्षा 12वीं कला संकाय की बालिकाओं से इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके अध्ययन स्तर की जानकारी ली। वहीं गणित विषय की बालिकाओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की तथा उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं।

बालिकाओं ने भी मुख्य सचिव से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनके प्रशासनिक सेवाओं में आने से लेकर मुख्य सचिव बनने तक के सफर के बारे में जानकारी प्राप्त की।


उन्होंने परिसर में स्थित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, संचालित कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए सभी बालिकाओं को नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य (प्रैक्टिकल) करवाने के निर्देश शिक्षकों को दिए। उन्होंने बालिकाओं से परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कलेक्टर को बालिकाओं के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

25 एकड़ में 267 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज

 मुख्य सचिव  बर्णवाल ने निरीक्षण के दौरान जी प्लस 7 संरचना के रूप में विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की कार्ययोजना एवं प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्य अपेक्षित गति से प्रारंभ नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को तीव्र गति से प्रारंभ कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  उल्लेखनीय है कि 25 एकड़ भूमि में लगभग 267 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर का निर्माण पांच ब्लॉकों में किया जा रहा है। इसमें छह मंजिला कॉलेज भवन, सात मंजिला अस्पताल तथा नौ मंजिला हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ गति बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
   निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर  राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक   सचिन शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग   पारूल व्यास जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिता सिंगारे सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *