राजगढ़ जिला : संवाददाता दिलीप पाटीदार
राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़ बस स्टैंड स्थित दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन उठाकर ले जाया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से चोरी गए मोबाइल फोन का पता लगाया गया।
पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी दीपक पुरोहित, निवासी लाबरिया को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर दीपक पुरोहित द्वारा थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार एवं पुलिस टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।





