धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
अलग-अलग तीन स्थानों पर दबिश देकर कुल 11 आरोपी गिरफ्तार, 03 प्रकरण पंजीबद्ध।
आरोपियों से ₹15,840/- नगद, 104 ताश के पत्ते एवं 05 सट्टा पर्चियां जप्त।
03 फरार आरोपियों की तलाश जारी।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा संपूर्ण जिले में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना कानवन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा कुल 11 आरोपियों को अवैध रूप से जुआ एवं सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
संक्षिप्त विवरण
- ग्राम नई बिडवाल
दिनांक 04.09.2026 को थाना कानवन टीम द्वारा ग्राम नई बिडवाल में रामदेव मंदिर के पीछे दबिश देकर जितेन्द्र पिता रामलालजी पाटीदार, जीवन पिता प्रहलालसिंह दायमा एवं कैलाश पिता तुलसीराम पाटीदार को अवैध रूप से ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों से ₹4,480/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। - ग्राम बिडवाल
दूसरी टीम द्वारा ग्राम बिडवाल में महेन्द्र बड़वई के ढाबे के पीछे दबिश देकर शंकर पिता राधेश्याम यादव, राजेश पिता भेरूलाल देवदा, ईश्वर पिता माधवसिंह कटारा एवं रितेश पिता जगदीश मोरी को अवैध रूप से सट्टा अंक पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपियों से ₹5,070/- नगद एवं 05 सट्टा अंक लिखी पर्चियां जप्त की गईं।
मौके से महेन्द्र पिता मोहनसिंह राजपूत निवासी बड़वई, आशीष पिता मुन्नालाल राजपूत निवासी बिडवाल एवं विक्रम पिता हीरालाल भील निवासी औसार फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। - ग्राम पाजापाड़ा इंद्रावल
तीसरी टीम द्वारा ग्राम पाजापाड़ा इंद्रावल में दबिश देकर महेश पिता हिन्दुसिंह डामर, राधेश्याम पिता बिहारीलाल बंजारा, भंवरलाल पिता पन्नालाल गामड़ एवं मायाराम पिता गोबा कटारा को अवैध रूप से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों से ₹6,290/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी (कुल 11)
जितेन्द्र पिता रामलालजी पाटीदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिडवाल थाना कानवन
जीवन पिता प्रहलालसिंह दायमा, निवासी बिडवाल थाना कानवन
कैलाश पिता तुलसीराम पाटीदार, उम्र 52 वर्ष, निवासी शेरगढ़ थाना कानवन
शंकर पिता राधेश्याम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कड़ोदकला
राजेश पिता भेरूलाल देवदा, उम्र 46 वर्ष, निवासी गंधवाड़ा
ईश्वर पिता माधवसिंह कटारा, उम्र 32 वर्ष, निवासी खिलैड़ी
रितेश पिता जगदीश मोरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी धनतलाब थाना राजोद जिला धार
महेश पिता हिन्दुसिंह डामर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बोरझड़ी
राधेश्याम पिता बिहारीलाल बंजारा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरझड़ी
भंवरलाल पिता पन्नालाल गामड़, उम्र 42 वर्ष, निवासी खुटपला थाना राजोद
मायाराम पिता गोबा कटारा, उम्र 48 वर्ष, निवासी बोरझड़ी
जप्त मशरुका
₹15,840/- नगद राशि
104 ताश के पत्ते
05 सट्टा अंक लिखी पर्चियां
सराहनीय कार्य
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया एवं थाना कानवन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।





