धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक महोदय सचिन शर्मा द्वारा धार जिले के समस्त थाना प्रभारीयों व चौकी प्रभारीयो को जिले में अवैध गतिविधीयों पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान ने चौकी प्रभारी निसरपुर सउनि. भुवान चौहान के नेतृत्व मे एक टीम गठित कि जाकर दिनांक 27/08/2025 को मुखबीर सूचना पर टीम द्वारा प्रजापत धर्मशाला की दीवार की आड में जाकर देखा तो प्रजापत धर्मशाला के पास एक व्यक्ति दीवार के पास बैठकर डायरी में कुछ लिखते दिखा जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा और नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम शिवराम पिता मगन कलमिया जाति मानकर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम भंवरिया थाना कुक्षी का होना बताया उसके कब्जे से एक सट्टा अंक लिखी 07 कार्बन पर्चिया, एक कार्बन का टुकडा, एक पेन व नगदी 1100/ रुपये जप्त किया व आरोपी शिवराम कलमिया से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा दिनेश पिता रमेश सिसौदिया जाति राजपुत उम्र 48 वर्ष निवासी कडमाल रोड निसरपुर थाना कुक्षी के द्वारा सट्टा संचालित करवाना व उसके कहने पर सट्टा लिखना बताया जिस आधार पर सट्टा संचालित करवाने वाले दिनेश पिता रमेश सिसौदिया जाति राजपुत उम्र 48 वर्ष निवासी कडमाल रोड निसरपुर को भी आरोपी बनाया जाकर आरोपीयो के विरुध्द थाना कुक्षी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, चौकी प्रभारी निसरपुर सउनि. भुवान चौहान, आर. 55 रविन्द्र अलावे व , आर. 90 गौरव, आर. 968 सुभाष चौहान, आर. 679 किशन मण्डलोई, आर. 265 थानसिंह आऱ. 1074 अर्जुन का विशेष योगदान रहा है।





