ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबल योजना के तहत किया ₹203 करोड़ का सिंगल क्लिक वितरण, धार जिले के 340 श्रमिकों को मिली ₹7.58 करोड़ की सहायता

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


धार 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय गरिमामयी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 9,000 से अधिक श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में सीधे सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹203 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इस राज्य स्तरीय जन-कल्याणकारी वितरण के तहत धार जिले के कुल 340 हितग्राहियों को ₹7.58 करोड़ (₹7,58,00,000) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर उनके खातों में पहुंचाई गई है।


इस अवसर पर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संबल योजना संकट की घड़ी में प्रदेश के असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो रही है। इस आर्थिक सहायता से श्रमिक परिवारों को संबल और संबलता मिलेगी, जिससे वे अपने जीवन की कठिनाइयों का सामना बेहतर ढंग से कर सकें। सरकार की इस पहल से धार जिले के श्रमिक वर्ग में अभूतपूर्व हर्ष व्याप्त है। इस दौरान जिले के एनआईसी वीसी रूम से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, श्रम अधिकारी श्री पुलकित एवं हितग्राही उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई