ad
best news portal development company in india

सरदारपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बीएलबीसी (BLBC) की बैठक

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

धार, 21 अगस्त 2026। ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को सरदारपुर विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की समीक्षा बैठक राजगढ़ स्थित शिव वाटिका में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने की, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी श्री अजमेर सिंह गौड़ एवं अग्रणी जिला प्रबंधक LDM धार श्री बलराम बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक लक्ष्यों, विगत वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं शासकीय ऋण-साख योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, साथ ही PMFME और PM विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को चिह्नित कर त्वरित लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, PMJJBY, PMSBY, APY, सुकन्या समृद्धि एवं NPS वात्सल्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक पंजीयन के निर्देश देने के साथ आगामी शुक्रवार को लगने वाले 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' शिविर में बैंकों द्वारा समस्त योजनाओं के तहत अधिकतम ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। अगस्त माह में सरदारपुर विकासखंड की C.M. हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की एक भी शिकायत लंबित न होने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को भविष्य में भी आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए तथा बैंकों द्वारा 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे 3 माह के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत खाताधारकों को जागरूक करने की बात कही गई।

     इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग महाप्रबंधक शैलेंद्र चौहान, कृषि सहायक संचालक विजय चौरसिया, NRLM जिला प्रबंधक प्रमोद दोसाने, सहायक आयुक्त जनजाति पारुल जैन, आदिवासी वित्त से सरदार सिंह सिसोदिया, उद्यानिकी सहायक संचालक नीरज सांवलिया, पशुपालन सहायक संचालक डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया, RSETI निदेशक काली चरण सेमें, जिला प्रबंधक कार्यालय से विवेक पांडर सहित सरदारपुर विकासखंड की समस्त बैंक शाखाओं के प्रबंधक एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई