ad
best news portal development company in india

अलीराजपुर CMHO को ट्रांसफर ऑर्डर भेजने वाला गिरफ्तार: CM ऑफिस का बनाया था लेटरहेड; सीहोर का रहनेवाला है आरोपी

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन का आधिकारिक लोगो लगाकर ट्रांसफर ऑर्डर बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने लेटरहेड तैयार कर आयुष डॉक्टर के ट्रांसफर का आदेश दिया था।

आदेश को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अतुलकर के व्हाट्सएप पर भेजा गया था। आदेश में डॉक्टर का उदयगढ़ से सोंडवा तबादला करने के निर्देश दिए गए थे।

फर्जी आदेश मिलने के बाद सीएमएचओ को पत्र की भाषा और प्रारूप पर शक हुआ। जांच-पड़ताल में आदेश फर्जी पाए जाने के बाद डॉ. अतुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आयुष डॉक्टर को भेजा ट्रांसफर ऑर्डर आरोपी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया। फर्जी सरकारी लेटरहेड तैयार कर आयुष डॉक्टर का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया था। आदेश मिलने के बाद सीएमएचओ को पत्र की भाषा और प्रारूप पर शक हुआ। जांच-पड़ताल में आदेश फर्जी पाए जाने के बाद डॉ. अतुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी लेटरहेड पर भेजा आदेश
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर और मध्यप्रदेश शासन का आधिकारिक लोगो लगाकर ऐसा लेटरहेड तैयार किया था। जो देखने में पहली बार सरकारी आदेश जैसा प्रतीत होता था। इसी फर्जी लेटरहेड पर आयुष डॉक्टर के तबादले का आदेश तैयार कर सीएमएचओ को भेजा गया।

सीहोर का रहनेवाला है आरोपी
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी लेटरहेड बनाकर आयुष डॉक्टर के स्थानांतरण संबंधी आदेश भेजा गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश पिता रामसिंह भोसले, निवासी श्यामपुरा, जिला सीहोर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

पूछताछ में होगा खुलासा
अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी सरकारी आदेश तैयार करने के पीछे आरोपी का वास्तविक मकसद क्या था। क्या इस पूरे फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। पूछताछ और जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई