ad
best news portal development company in india

हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश की सभी वेटिंग लिस्ट कन्फर्म करने की मांग

SHARE:

बिलाल खत्री


भोपाल ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को पत्र भेजकर हज-2027 के लिए मध्यप्रदेश राज्य की सभी वेटिंग लिस्ट को कन्फर्म किए जाने की मांग की है।

सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान ने पत्र के हवाले से बताया कि हज-2027 के लिए कुछ राज्यों में निर्धारित हज कोटे की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में जिन राज्यों में हज सीटें रिक्त रह गई हैं, उनका समायोजन उन राज्यों में किया जाना चाहिए, जहां बड़ी संख्या में ज़ायरीन वेटिंग लिस्ट में हैं।

खान ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से मांग की है कि रिक्त रह गई हज सीटों का समायोजन करते हुए मध्यप्रदेश के सभी पात्र आवेदकों की वेटिंग लिस्ट कन्फर्म की जाए, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक ज़ायरीन को हज-2027 की यात्रा का अवसर मिल सके।

राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने कहा कि हज एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है और लंबे समय से हज का इंतज़ार कर रहै ज़ायरीन के लिए वेटिंग लिस्ट कन्फर्म होना बड़ी राहत होगी। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने उम्मीद जताई है कि मंत्रालय इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मध्यप्रदेश के ज़ायरीन के हित में सकारात्मक निर्णय लेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई