ad
best news portal development company in india

अमझेरा थाना पुलिस ने नानादेवी मंदिर चोरी का किया बड़ा खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; ₹2.30 लाख का चांदी का सामान बरामद।

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार अमझेरा ( धार )

अमझेरा। थाना अमझेरा क्षेत्र के प्रसिद्ध नानादेवी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2026 को फरियादी कांतिलाल पिता परसराम मोदी, जाति तंबोली, उम्र 65 वर्ष, निवासी भैरू मोहल्ला अमझेरा द्वारा थाना अमझेरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी ने बताया कि चालनी रोड स्थित हरदम लाला मंदिर के सामने तंबोली समाज के प्रसिद्ध नानादेवी मंदिर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चैनल गेट एवं दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया गया।
आरोपियों द्वारा मंदिर से माताजी का चांदी का मुकुट, चांदी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र, चांदी के नाग-नागिन के दो जोड़े, भोलेनाथ एवं गणेशजी की पीतल की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की चार छोटी पीतल की मूर्तियां तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की ज्योनिक्स कंपनी की 17 इंच एलईडी चोरी कर ली गई थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा में अपराध क्रमांक 272/24.07.2026, धारा 331(4), 305(d) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुड़ुझेता, संजय पिता हिंदु मेड़ा निवासी नाहवेल तथा सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुड़ुझेता, सभी थाना बाग क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए चांदी के मुकुट, कुंडल, छत्र एवं नाग-नागिन के जोड़े सहित करीब ₹2.30 लाख का मशरूका बरामद किया है।

ये दो आरोपी हैं फरार

मामले में रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी और महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल, दोनों थाना बाग, फरार हैं। पुलिस द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों पर 20 आपराधिक प्रकरण
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं विजय डावर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन में कि गईं थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में की गई। टीम में उनि दिलीप खाण्डे, उनि रमेशचन्द्र डामोर, सउनि दिवाकरसिंह बैस, प्रआर दिनेश भाभर, प्रआर 261 ललितसिंह चौहान, प्रआर 325 रामकृष्ण गामड़, प्रआर 830 भावसिंह रावत, प्रआर 334 अब्दुल रऊफ खान, आरक्षक 926 लालसिंह भाभर, आरक्षक 316 रमेशचन्द्र नायक, आरक्षक 619 राहुल चौहान, आरक्षक 994 नीरज जाट तथा साइबर टीम के आरक्षक प्रशांत चौहान एवं आरक्षक शुभम शर्मा शामिल रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई