ad
best news portal development company in india

कुक्षी नगर परिषद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस: उपाध्यक्ष शेख शब्बर हुसैन जिनवाला ने फहराया तिरंगा

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद कुक्षी में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुआ। तत्पश्चात नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर हुसैन जिनवाला द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
इस गौरवमयी अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नगर परिषद कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
गणमान्य नागरिक:
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं भा ज पा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जी धारीवाल, (महाविद्यालय) अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार (ओपी), पार्षद फिरोज मंसूरी, अब्दुल शाह, संजय सर्वी, ज्योति धर्मेंद्र काग, रंगू बाई लक्ष्मण बघेल, माया राजेश पाटीदार एवं दुर्गा देवराम पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश (सरदार) पाटीदार, पूर्व पार्षद रेखा प्रफुल्ल जैन, लूणकरण जी गुप्ता, वरिष्ठ नागरिकों में दुर्गालाल मालवी, ओम जी सोनी, डॉक्टर निर्मल कुमार जी पाटीदार व इकबाल मैकेनिक, एलड्रमैन रविन्द्र जैन, शेरू ब्रजवासी, उपयंत्री चंदनसिंह तोमर, आरविन्द्र सस्तीया कमल कवचे, विनोद चौधरी,लेखपाल,रविन्द्र माली,भूरालाल टैगोर,दिनेश गुप्ता,सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
डॉ. नेहा रोहित सोनी का किया गया विशेष सम्मान:
समारोह के दौरान कुक्षी का नाम रोशन करने वाली नेहा रोहित सोनी का नगर परिषद द्वारा विशेष रूप से बहुमान किया गया। रेकी (Reiki) विषय में सफलता पूर्वक Ph.D. की उपाधि प्राप्त करने पर परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं प्रकाश कुशवाह द्वारा किया गया एवं आभार चंदन तोमर उपयंत्री व्यक्त किया गया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई