ad
best news portal development company in india

गौशाला में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया जन्मदिवस.

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी। नगर कुक्षी के वरिष्ठ सलाहकार श्री प्रहलाद जी माहेश्वरी वकील साहब ने अपना जन्मदिवस परिवार के साथ नगर की लक्ष्मी गौशाला में पहुंचकर सादगी, श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों के साथ गौमाता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आप नगर की लक्ष्मी गौशाला के अध्यक्ष भी है।

जन्मदिवस के अवसर पर गौशाला पहुंचकर गौसेवा और गौमाता की पूजा-अर्चना करना उनके धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों को दर्शाता है। परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक गौमाता की आरती की गई तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।

श्री प्रहलाद जी माहेश्वरी का यह जन्मदिवस समारोह किसी भव्य आयोजन के बजाय गौसेवा, आस्था और पारिवारिक संस्कारों को समर्पित रहा। गौशाला में मनाए गए इस जन्मदिवस ने सेवा और संस्कार का सुंदर संदेश दिया।

इस अवसर पर परिवारजनों ने श्री माहेश्वरी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई