ad
best news portal development company in india

जंगे-आज़ादी में उलामा की कुर्बानी का बाल-विहार ग्राउंड पर आज समापन हुआ…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहे ‘जंगे-आज़ादी: उलेमा की कुर्बानी’ कार्यक्रम का समापन आज भोपाल टॉकीज़ स्थित बाल विहार ग्राउंड में हुआ।

आज़ादी की वो कहानी, जिसे बच्चों ने अपनी आवाज़ और शानदार प्रस्तुतियों के ज़रिए फिर से ज़िंदा कर दिया। मुल्क की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले उलेमा-ए-किराम की तारीखी ख़िदमात को याद करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने कलाम और पुरजोश अंदाज़ में आज़ादी की जंग से जुड़े वाक़ियात और उलेमा-ए-किराम की कुर्बानियों को पेश किया।

भोपाल मध्य से विधायक आरिफ़ मसूद ने बच्चों की प्रस्तुतियां सुनीं और उनके जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की जंग में उलेमा-ए-किराम की कुर्बानियां और उनकी तारीखी ख़िदमात आने वाली नस्लों तक पहुंचाना बेहद ज़रूरी है।

कई दिनों तक चले इस सिलसिले का समापन बच्चों की शानदार पेशकश, देशभक्ति के जज़्बे और उलेमा-ए-किराम की कुर्बानियों को याद करते हुए हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई