ad
best news portal development company in india

जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: धार जिले में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर, मिलावटी दूध एवं घी जप्त; कुल 15,340 रुपए मूल्य की सामग्री जप्त

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार, 13 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार जिले में दूध, घी एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा श्री सचिन लोगरिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री रामगोपाल मऊटा एवं श्री सुभाष खेड़कर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 52 किलोग्राम एनालॉग पनीर, अनुमानित कीमत 15 हजार 340 रुपये, जप्त किया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पीथमपुर स्थित सांवरिया दूध डेयरी से पनीर एवं घी तथा गिरनार डेयरी से दूध एवं चॉकलेट बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। ग्राम देवगढ़, तहसील मनावर स्थित सार्थ मिल्क प्रोसेसर से दूध एवं घी तथा मनावर स्थित शुभम दूध डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। शुभम दूध डेयरी से एनालॉग पनीर की आशंका में लगभग 15 किलोग्राम पनीर, अनुमानित कीमत 5 हजार 400 रुपये, जप्त किया गया।

इसी प्रकार कुक्षी क्षेत्र में ग्वाला डेयरी उत्पाद से दूध, कंचन श्री घी, मिल्क केक एवं पेड़ा के नमूने लिए गए। ग्राम धूलसर स्थित कावेरी दूध डेयरी के संचालक द्वारा पनीर की सप्लाई किए जाने पर पनीर का नमूना लिया गया तथा एनालॉग पनीर की आशंका में लगभग 7 किलोग्राम पनीर, अनुमानित कीमत 1 हजार 540 रुपये, जप्त किया गया। शिव किराना, कुक्षी से प्योराश्योर देशी घी के पैक का नमूना लेने के साथ शेष 100 मिलीलीटर मात्रा के 29 पैक जप्त किए गए।कुक्षी बस स्टैंड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुजरात से बस के माध्यम से आए संतुष्टि लो फैट पनीर के लगभग 30 किलोग्राम एनालॉग पनीर, अनुमानित कीमत 8 हजार 400 रुपये, जप्त किए। साथ ही लो फैट पनीर के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

उक्त पनीर को राधे डेयरी, धनगर मोहल्ला सुसारी, कुक्षी के संचालक द्वारा विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट में विक्रय किए जाने की जानकारी सामने आई है।कार्यवाही के दौरान दूध के 3, घी के 4, पनीर के 5 तथा मिठाई के 3 नमूने, कुल 15 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आगामी कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई