धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
संक्षिप्त विवरण –
पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा (भापुसे) के मार्गदर्शन में ‘ हर घर तिरंगा अभियान ’ के अंतर्गत आज धार शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
रैली में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागी निर्धारित वर्दी में तिरंगा ध्वज के साथ पैदल रैली में शामिल हुए।
किला मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली में कलेक्टर धार, पुलिस अधीक्षक धार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक शशांक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रेम सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष सहित विभिन्न थाना एवं पुलिस इकाइयों का बल सहभागी रहा।
रैली में थाना यातायात, कोतवाली, नौगांव, महिला थाना, अजाक थाना, रेडियो, SAF कंपनी, डीआरपी लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसचिवीय एवं सहायक बल, आरक्षित केंद्र तथा अन्य पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति के नारों एवं हाथों में लहराते तिरंगे के साथ शहरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। रैली ने नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा। 🇮🇳





