ad
best news portal development company in india

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: कियोस्क संचालक से हुई डकैती का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का बरामद।

SHARE:

राजगढ़ संवाददाता : दिलीप पाटीदार

राजगढ़ थाना पुलिस को कियोस्क संचालक से हुई डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की धरपकड़ और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि दिनांक 01.08.2026 को शाम लगभग 6:00 बजे राजगढ़-तिरला मार्ग पर ग्राम छढ़ावद में अज्ञात बदमाशों द्वारा कियोस्क संचालक रवि पिता हरिसिंह राठौड़ के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की तस्दीक उपरांत थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 366/26 अंतर्गत धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही  एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण किया तथा क्राइम टीम की सहायता से संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दो आरोपियों अश्विन उर्फ कालू पिता रतन मेड़ा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम काली देवी थाना टांडा, तथा सचिन पिता जानू डावर, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम काली देवी थाना टांडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹40,000 का मशरूका भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि प्रकरण में चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फरार आरोपियों में लोकेश पिता करम सिंह डावर, निवासी ग्राम कालीदेवी; प्रवीण पिता भगवान सिंह डावर, निवासी ग्राम कालीदेवी; रईस पिता धूम सिंह भील, निवासी ग्राम कालीदेवी तथा बबलू, निवासी ग्राम देवता, थाना बाग शामिल हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश कर रही हैं और शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना राजगढ़ एवं जिला क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक जितेन सांखला, चौकी प्रभारी तिरला सैयद अहमद, प्रधान आरक्षक रामकरण चौहान, आरक्षक अंकित रघुवंशी, दिलीप डुडवे, राकेश बघेल, राकेश सिंगार एवं जयेन्द्र जादौन ने सराहनीय कार्य किया। वहीं, धार क्राइम टीम से प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह तथा आरक्षक प्रशांत सिंह, भानु और मनीष पाल का भी इस कार्रवाई में उल्लेखनीय योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की तत्परता, समन्वय और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई