ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

 संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार


मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

धार  कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी कराई जाए तथा विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें, आमजन से संवाद स्थापित करें तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने अभियान के दौरान स्थापित कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई