शेख नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा के वार्ड-41 स्थित बाग़ फ़रहत अफ़ज़ा के मदरसे में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से टीम BBM एवं टीम SBM द्वारा निःशुल्क कानूनी सलाह एवं कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को अदालत से जुड़े विभिन्न मामलों पर विशेषज्ञों द्वारा आमने-सामने कानूनी सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान धारा 498, धारा 125, धारा 9, मारपीट से संबंधित मामलों सहित अन्य कानूनी प्रावधानों पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता राहुल गुप्ता, प्रतीक गिरी गोस्वामी, सैयद अशरफ़ अली तथा आयोजक मुनव्वर जहाँ ने वर्षों से अदालतों में लंबित मुकदमों के आपसी सहमति से निराकरण, समझौते के माध्यम से केस वापस लेने तथा पति द्वारा भरण-पोषण का खर्च न देने की स्थिति में महिलाओं के कानूनी अधिकारों और उपलब्ध उपायों पर विशेष परामर्श दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता काज़ी आसिफ उद्दीन, टीम BBM के शोएब हाशमी, समीर खान, समाजसेवी जावेद खान (एम्बुलेंस), हाफ़िज़ अरबाज़, टीम BBM की सायमा खान, लड्डन भाई, स्थानीय निवासी तथा विशेष रूप से जनसंपर्क ख़बर के पत्रकार शेख नसीम उपस्थित रहे।





