ad
best news portal development company in india

आस्था का महासंगम : श्री आनंद मंगल हनुमान धाम, साजोद से श्री सांवलिया सेठ, मंडफिया तक 20 अगस्त को निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा।

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

साजोद। सरदारपुर तहसील के साजोद क्षेत्र में धार्मिक आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। श्री आनंद मंगल हनुमान धाम, साजोद से श्री सांवलिया सेठ, मंडफिया तक 20 अगस्त को विशाल पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह ध्वज यात्रा भगवान श्री हनुमान जी एवं श्री सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक होगी।
इस यात्रा में क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
आयोजन समिति के अनुसार यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर निकलेगी। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान श्री हनुमान जी एवं श्री सांवलिया सेठ के जयघोष करते हुए भजन-कीर्तन के साथ पदयात्रा करेंगे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा आयोजन समिति के निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।
धार्मिक जयघोषों और भक्ति रस से ओतप्रोत यह विशाल पैदल ध्वज यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अनुपम उदाहरण बनेगी तथा श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई