ad
best news portal development company in india

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित।विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे धार जिले का प्रतिनिधित्व।

SHARE:

संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ के तत्वावधान में मंगलवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्रीमती आयशा खान एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारी सुश्री प्रज्ञा सोनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ‘माय भारत’ की जिला युवा अधिकारी सुश्री दीर्घा राजावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि युवा शक्ति नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाए।
प्रतियोगिता के अंतर्गत सामूहिक एवं एकल विधाओं में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सामूहिक वर्ग में नृत्य, नुक्कड़ नाटक, संगीत एवं लोकगीत तथा एकल वर्ग में स्लैम पोएट्री, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात थाना प्रभारी श्री प्रेम सिंह ठाकुर ने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने एवं यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने कहा कि युवा नशा करने वालों का साथ देने के बजाय उन्हें इस बुरी आदत से बाहर निकालने का प्रयास करें तथा समाज में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में वाद-विवाद में राज जाजमे प्रथम, दीपक चौहान द्वितीय एवं टीशा ठाकुर तृतीय रहे। स्लैम पोएट्री में देवांश प्रजापत, स्लोगन लेखन में कल्पना, रील मेकिंग में सागर ग्रुप, नृत्य प्रतियोगिता में नूपुर कला टीम तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में चंचल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री संजय शर्मा, श्री देशराज वशिष्ठ, सुश्री वृशाली देशमुख, सुश्री मीरा जामौद, श्री केसर सिंह चौहान, श्री जसप्रीत सिंह डंग, श्री रमेश जामरा एवं श्री यशवंत चौहान ने निर्णायक के रूप में किया।
कार्यक्रम में ‘माय भारत’ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन टीशा ठाकुर एवं देवांश प्रजापत ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई