ad
best news portal development company in india

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीती…

SHARE:

शेख़ नसीम। दतिया / तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,056 मतों से हराकर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने दतिया सीट पर लगातार दूसरी बार कब्जा बरकरार रखा है।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को कुल 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर आज़ाद समाज पार्टी के दामोदर यादव रहे, जिन्हें 22,527 वोट मिले।

जीत के बाद घनश्याम सिंह ने कहा कि “यह भाजपा के पतन की शुरुआत है।” वहीं हार के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि वह हार की समीक्षा करेंगे। उनका आरोप है कि वह भीतरघात का शिकार हुए हैं और भाजपा को “माँ” मानने वाले कुछ लोगों ने उन्हें जानबूझकर हरवाया है।

कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयाँ बाँटीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड, मुरैना और राजगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव मनाया।

उधर, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। बांकीपुर भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है, जहाँ से नितिन नवीन पाँच बार विधायक चुने गए थे।

वहीं गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई, जहाँ भाजपा प्रत्याशी ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई