ad
best news portal development company in india

युवाओं के प्रदर्शन के आगे झुकी सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पे जश्न का माहौल…

SHARE:

शेख़ नसीम। नई दिल्ली / NEET पेपर लीक मामले को लेकर लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और विपक्ष के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

सरकार ने इस मामले में पाँच बड़े फैसलों की भी घोषणा की है। माना जा रहा है कि इन फैसलों के बाद NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन में कुछ राहत मिल सकती है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया।

इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा, “यह लोकतंत्र, संविधान और देश के युवाओं की जीत है।”

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *