खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
लूला बाबा मंदिर में नागरिकों की सुरक्षा सुरक्षा हेतु दिए गए दिशा-निर्देश
खरगोन। आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा थाना मैंनगाँव क्षेत्रांतर्गत लूला बाबा मंदिर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए । पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मंदिर एवं प्रसादी स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए ।
निरीक्षण के दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, एसडीओपी खरगोन सौरभ तोमर, थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े, डीएसबी प्रभारी निरीक्षक सुखदेव मुजालदे व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा ।






