शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी के इतवारा चौराहा पर GEN-Z अभियान के तहत आयोजित विशाल युवा संवाद एवं जनसभा युवाओं के हक़ और न्याय की बुलंद आवाज़ बनकर उभरी।
कार्यक्रम में NEET परीक्षा में हुए कथित घोटाले के विरोध में बड़ी संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ़ मसूद सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल हुए।






