शेख़ नसीम। भोपाल / भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सदर मंज़िल से सुल्तानिया रोड और सुल्तानिया रोड से बुधवारा तक नालों और नालियों पर किए गए सभी अतिक्रमणों को जल्द हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने धार्मिक स्थलों की आड़ लेकर नालों और नालियों पर दुकानें बनाकर शटर लगा लिए हैं तथा उनका किराया वसूल रहे हैं, उनके विरुद्ध भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद शर्मा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।






