ad
best news portal development company in india

बकरी चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


बकरी चोर आरोपी नीसरपुर चोकी पुलिस की गीरफत मे
नाम गिरफ्तार आऱोपी :- गनु उर्फ गणु पिता ईडु उर्फ इडला भुरिया जाति भील उम्र 24 निवासी ग्राम भुतिया थाना टाण्डा जिला धार
विवरण
दिनांक 18.02.2026 को फरियादी जितेन्द्र पिता सीताराम पाटीदार जाति कुलमी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम निम्बोल ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उनके निम्बोल देशवालिया रोड पर भारती गोट फार्म के नाम से बकरी फार्म हाउस से अज्ञात लोगो द्वारा तार फैंसीग कि बाउड्रीवाल तोडकर बकरी फार्म हाउस के दरवाजे को धक्का मारकर उसे खोलकर अन्दर घुसे और फार्म हाउस के अन्दर से दो बकरे व सात बकरिया किमती करीबन 95000/ रूपये के चोरी कर ले गय हैं । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कुक्षी पर अप.क्र. 58/2026 धारा-305(ए), 303(2), 325 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस की कार्यवाही-
मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिपक कुमार चौहान एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के को रात्रि में हो रही पशु चोरी (बकरा / बकरी ) की पतारसी कर रात्री में हो रही चोरी की घटना को रोकने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दिपक कुमार चौहान एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस चौकी निसरपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी गये बकरा बकरी की तलाश प्रारम्भ की गई ।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के आधार पर गनु उर्फ गणु पिता ईडु उर्फ इडला भुरिया जाति भील उम्र 24 निवासी ग्राम भुतिया थाना टाण्डा जिला धार को पकड कर पुछताछ किया गया जिसने अपने साथियो के साथ मिलकर रात्री में ग्राम निम्बोल में बकरी फार्म हाउस के पीछे लगी तार फैंसिग की जाली काटकर फार्म हाउस के अन्दर घुसकर उसमे से बकरा बकरी चोरी करना स्वीकर किया था जिसके आधार पर आज गनु उर्फ गणु पिता ईडु उर्फ इडला भुरिया जाति भील उम्र 24 निवासी ग्राम भुतिया थाना टाण्डा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व थाना गंधवानी एंव मनावर में लुट, डकेती, चौरी, नकबजनी ,अवैध रूप से शत्र लेकर घुमने जैसे गंभीर प्रवृती के अपराध पंजीबद्ध है ।
गिरफ्तार आरोपी- गनु उर्फ गणु पिता ईडु उर्फ इडला भुरिया जाति भील उम्र 24 निवासी ग्राम भुतिया टाण्डा
अपराधिक रिकार्ड- 1. थाना कुक्षी अपराध क्रमांक 58/2026 धारा-305(ए), 303(2), 325 बीएनएस
2.गंधवानी -अपराध क्रमांक 324/25 धारा 309(3) बीएनएस

  1. गंधवानी -अपराध क्रमांक 375/25 धारा 309(6) बीएनएस
    4. गंधवानी -अपराध क्रमांक 124/26 धारा 309(6) बीएनएस
    5. मनवार- अपराध क्रमांक 820/25 धारा 331(6),62 बीएनएस
    6. सरदारपुर- अपराध क्रमांक 134/25 धारा 310(4) 310(5) बीएनएस
    सराहनीय कार्य-
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दिपक कुमार चौहान, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान, प्र.आर. प्रकाश, आर. 968 सुभाष चौहान, आर.55 रवि, आर, 90 गौरव 1074 अर्जुन आर. थानसिह,सायबर प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल ,आर प्रशांत ,आर.शुभम का विशेष योगदान रहा है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *