शेख़ नसीम। भोपाल / मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।
जारी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
कांग्रेस की यह सूची ऐसे समय जारी हुई है जब दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। पार्टी इन वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से चुनाव प्रचार को धार देने और मतदाताओं तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।






