ad
best news portal development company in india

वार्ड-40 के बाग उमराव दूल्हा में नालियों का निर्माण-कार्य प्रगति पर, रहवासियों ने पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान का आभार व्यक्त किया…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा की इंद्रा कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नालियों के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मानसून के मद्देनज़र निर्माण कार्य शुरू करने से पहले क्षेत्र की नालियों की व्यापक सफाई भी कराई गई, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर वार्ड-40 की पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान ने जनसम्पर्क ख़बर से बातचीत में बताया कि इंद्रा कॉलोनी के साथ-साथ जैन कॉलोनी में भी नालियों के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से दोनों कॉलोनियों में लगातार सफाई अभियान चलाया गया और चरणबद्ध तरीके से नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर होगी।

क्षेत्रवासियों ने पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार