ad
best news portal development company in india

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नामांकन की स्थिति पर जताई नाराजगी, प्रत्येक विकासखंड के बॉटम 5 शिक्षकों को दो-दो वेतनवृद्धि रोकने संबंधी नोटिस के निर्देश

SHARE:

देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल —

सभी निर्माण विभाग प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और समय-सीमा में पूर्ण करें


जर्जर भवनों को तोड़ने, पानी का सैंपल लेने, क्लोरिनेशन करने और बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने के निर्देश


कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित


देवास, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

    बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्माण विभागों पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, पीएमजीएसवाय, डब्ल्यूआरडी, आरईएस अंतर्गत निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर सभी प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक कार्य कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करें।  सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमियां पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों,  सांसद और विधायक निधि अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।

 कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी पुल-पुलियों की लिस्ट बनाएं, जिसमें बारिश के दौरान पानी आ जाता है। ऐसे पुल-पुलियाओ पर विशेष रूप से व्यवस्थाएं की जाए। होमगार्ड को निर्देशित किया कि बाढ़ जैसी स्थिति के लिए अभी से तैयारियां कर लें, सभी संबंधितों को प्रशिक्षित करें। विगत वर्षों के आधार पर जानकारी तैयार कर लें कि जिले में कहां-कहां पर बाढ़ का पानी आता है। जिले में नर्मदा किनारे सभी व्यवस्थाएं करके रखें। बरसात के मौसम में बोट संचालन पर प्रतिबंध रखें। कोई भी संचालन करते पाया जाता है तो उन पर कार्यवाही करें। सभी एसडीएम विगत वर्षों में जहां-जहां डूबने की घटनाएं हुई है। उनकी लिस्ट बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में वहां कोई घटना नहीं हो।

        कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जर्जर भवनों का निरीक्षण कर उन्हें तोड़ने की कार्यवाही करें। उन्होंने बरसात को देखते हुए पीएचई विभाग क्लोरिनेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। बरसात के मद्देनजर देवास शहर और जिले में पानी का सैंपल लगातार लेते रहें। स्वास्थ विभाग डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम, नगर परिषदों और ग्राम पंचायतों में फॉगिंग कराए। सभी ग्राम पंचायतों से रिपोर्ट लें कि ग्राम में क्लोरिनेशन एवं फॉगिंग कार्य हुआ है या नहीं।

    कलेक्टर श्री सिंह ने प्रगतिरत एवं पूर्ण नल जल योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जितनी भी नल-जल योजनाएं प्रगतिरत है उन्हें शीघ्र पूर्ण करें। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित करें। काम नहीं करने वाले ठेकेदारों कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जो नल-जल योजनाएं पूर्ण हो गई हैं। उन नल-जल योजनाओं को शीघ्र पंचायत को हैंड ओवर करें।  हैंड ओवर की गई नल-जल योजनाओं का प्रमाणीकरण का कार्य  शीघ्र पूर्ण करें। योजना के संचालन के लिए ग्राम में जल कर संग्रहण का कार्य भी करें।

    कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नामांकन स्थिति निराशाजनक पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और डीपीसी को निर्देश दिए कि हर विकासखंड में बॉटम 05 शिक्षकों को दो-दो वेतन वृद्धि रोकने संबंधी नोटिस जारी करें। कलेक्टर श्री सिंह ने पौधारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर नगर निगम, नगर परिषदों, जनपद पंचायत और वन विभाग को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पोर्टल पर एंट्री भी करें।

      कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना का लाभ दिलाए। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, संबल योजना एवं पात्रता पर्ची जारी करने संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार