धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य बच्चे महिलाएं बुजुर्ग सहित समाज के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के संबंध में जागरुक कर उन अपराधों के शिकार होने से बचाना है। इसी तारतम्य में धार एसपी श्री सचिन शर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं sdop को सेफ क्लिक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश किये हैं इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं sdop कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन मे 26 जून को निसरपुर चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा आज निसरपुर प्राचीन बावड़ी परिसर एवं गणपुर चौकड़ी पर हाट बाजार होने से नशा मुक्ति एवं सायबर अपराध के बारे मे कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार सोनी एवं प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री हर्ष राज दुबे (कानूनी मार्गदर्शन एवं बचाव के उपाय़),शासकीय अधिवक्ता श्री आर के गुप्ता उपस्थित हुए । माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अपर सत्र न्यायाधीश व शासकीय अधिवक्ता एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच अंतिम पटेल एवं समाज के वरिष्ट नागरिको को समाज में हो रहे नशा, साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड साइबर लिंक फ्रॉड , डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी,साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि अपराधों के बारे में बताकर इन अपराधों के विभिन्न कारण और उनसे बचने के उपाय भी बताएं। साथ ही उन्हें साइबर जागरूकता के संबंध में शपथ भी दिलाई।





