धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य बच्चे महिलाएं बुजुर्ग सहित समाज के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के संबंध में जागरुक कर उन अपराधों के शिकार होने से बचाना है। इसी तारतम्य में धार एसपी श्री सचिन शर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं sdop को सेफ क्लिक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ।इसके पालन में sdop कुक्षी सुनील गुप्ता ने 25 जून को टी आई कुक्षी राजेश यादव , और स्टाफ के साथ में, asp विजय डावर के मार्गदर्शन मे बस स्टैंड कुक्षी जाकर वहां उपस्थित नागरिकों को समाज में हो रहे साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड साइबर लिंक फ्रॉड , डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी,साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि अपराधों के बारे में बताकर इन अपराधों के विभिन्न कारण और उनसे बचने के उपाय भी बताएं। साथ ही उन्हें साइबर जागरूकता के संबंध में शपथ भी दिलाई। कार्यवाही में , पुलिस थाना कुक्षी sdop कार्यालय का स्टाफ उपस्थित उपस्थित रहा





