ad
best news portal development company in india

नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार करने वाले नाबालीक आरोपी व सह आरोपी को पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

गिरफ्तार आरोपीगण – 1. बाल अपचारी पिता सोंमु उर्फ सोमसिंह पंचाल जाति भील उम्र 17 वर्ष 6 माह निवासी ग्राम सुसारी
थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र.)
2. लखन उर्फ घोटु पिता घीसालाल बामनिया जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुसारी (ग्वालबयडी
रास्ता) थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र)
थाना कुक्षी अपराध 209/2026 धारा-137(2) बीएनएस इजाफा धारा 87, 64,64(2)(m),142 बीएनएस एवं ¾, 5L/6, 16, 17 पोक्सो एक्ट ।
दिनांक 26.05.2026 को फरियादी निवासी ग्राम निम्बोल ने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट किया की उसकी बड़ी लड़की अपहृता जिसकी उम्र 15 वर्ष है । दिनांक 23.05.2026 को हम पति पत्नी ससुराल नगुर चले गये थे तो रात करीबन 12.00 बजे मेरी लड़की घर पर से बिना बताये कही चली गयी जिसकी आसपास रिस्तेदारो मे तलाश करते नही मिलने पर चौकी आकर रिपोर्ट करने आने पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
नाबालिक बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व में नाबालिक अपह्ता उम्र 15 साल की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं टीम के सदस्य थे।

              पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर मुखबीर तंत्र को मजबुत कर निसरपुर से गुजरात मजदुरी करने जाने वाले लोगो से सम्पर्क कर उक्त नाबालिक अपर्हता के तलाश के संबन्ध में बताया और तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित किये गये तभी  सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक अपह्ता गुजरात से सुसारी आ रहे है जिस पर से चौकी निसरपुर कि टीम तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर बस स्टेण्ड कुक्षी महिला चौकीदारनी ज्योति को साथ लेकर पहुचे कुक्षी बस स्टेण्ड पर गुजरात से आने वाली बस से अपहृता उतरती दिखी बाद अपहृता को साथ लेकर चौकी निसरपुर आयी ।अपह्ता के कथन महिला उपनिरीक्षक से कराने पर अपह्ता द्वारा बाल अपचारी विकास पंचाल द्वारा शादी का झासा देकर मोटर सायकल पर जबरन बिठाकर उसके जीजा लखन के घर ग्राम सुसारी ले जाना व अपनी औरत बनाकर लखन के घर के अन्दर वाले कमरे में एक दिन रखा और पीडिता के साथ उसकी मर्जी के बिना खोटा काम ( बलात्कार ) करना बाद लखन के द्वारा अपनी मोटर सायकल पर बिठाकर गुजरात जाने वाली बस में बाल अपचारी विकास व अपहृता को गुजरात भेजना व बाल अपचारी विकास द्वारा गुजरात गांधीधाम ले जाना और वहाँ पर रोड किनारे बनी झोपडी में 25 दिन अपनी औरत बनाकर रखना और पीडिता की मर्जी के बिना रोज रात मे खोटा काम ( बलात्कार ) करते रहना बताने पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2)(एम), 65(1), 142 बीएनएस 3/4,5एल/6 , 16, 17पास्को एक्ट का इजाफा कर बाल अपचारी पिता सोमु उर्फ सोमसिंह पंचाल जाति भील उम्र 17 वर्ष 6 माह निवासी सुसारी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय धार पेश किया गया जहा से उसे बाल संप्रेषण ग्रह में भेजा गया व सह आरोपी लखन उर्फ घोटु पिता घीसालाल बामनिया जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुसारी  (ग्वालबयडी रास्ता) द्वारा अपहृता नाबालिक हे जानते हुए भी बाल अपचारी स को अपनी औरत बनाकर रखने हेतु उकसाने एंव सहयोग करने पर प्रकरण में धारा 142 बीएनएस का इजाफा किया गया व सह आरोपी लखन को गिरफ्तार किया गया । 

          इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर, उनि प्रशांत गुंजाल(सायबर प्रभारी धार ) सउनि भुवान चौहान, आर. 230 प्रशांतसिंह, आर. 901 सुभम ( सायबर सेल) आर. 55 रविन्द्र, आर. 90 गोरव, आर. 679 किशन व आर. 265 थानसिंह का विशेष योगदान रहा है।
       उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *