ad
best news portal development company in india

मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन, सातवीं तारीख को निकले दो अखाड़ों के चल समारोह

SHARE:

जनसंपर्क खबर रफीक मंसूरी

खरगोन शहर में इन दिनों मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पूरे श्रद्धा, आस्था और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताजियों का निर्माण एवं स्थापना का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर ताजिए बनकर तैयार हो चुके हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर में दो अखाड़ों के चल समारोह निकाले गए। पहला अखाड़ा रंगरेजवाड़ी तथा दूसरा अखाड़ा खसखसवाड़ी क्षेत्र से निकला।

चल समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। डीजे पर बज रही कव्वालियों और धार्मिक नग्मों के बीच युवाओं की टोली उत्साहपूर्वक झूमती नजर आई।इस दौरान युवाओं द्वारा लाठी चलाने के पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन सहित विभिन्न हैरतअंगेज करतब भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोपहर लगभग 3 बजे प्रारंभ हुआ यह चल समारोह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर शाम को अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर संपन्न हुआ।गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम की नौवीं तारीख को तलाई मार्ग से ताजियों का चल समारोह निकाला जाएगा।

वहीं दसवीं तारीख की रात संजय नगर, रामेश्वर टॉकीज और मोहन टॉकीज क्षेत्र में विशेष चल समारोह आयोजित किया जाएगा।मोहर्रम की ग्यारहवीं तारीख को शहरभर के ताजियों का भव्य कारवां निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। शाम के समय परंपरागत रूप से ताजियों का विसर्जन किया जाएगा।मोहर्रम के अवसर पर शहर में धार्मिक सौहार्द, भाईचारे और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *