ad
best news portal development company in india

शासकीय आईटीआई सेगांव में प्रवेश प्रक्रिया जारी

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026,
युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के नए अवसर

खरगोन । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अंतर्गत जिले के नगर सेगांव में शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में संचालित नवीन शासकीय आईटीआई सेगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

संस्था में वर्तमान में एससीवीटी के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन (दो वर्षीय) ट्रेड के साथ साथ इस वर्ष से दो नवीन ट्रेड कोपा एवं सोलर टेक्नीशियन (एक वर्षीय) भी प्रारंभ किए गए हैं, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा।
संस्था प्राचार्य सुनील क्षेत्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के प्रथम चरण की चयन सूची 08 जुलाई 2026 को प्रदर्शित की जाएगी, जिसकी सूचना चयनित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी 08 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आवंटित संस्था में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
इसी प्रकार द्वितीय चरण की चयन सूची 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी हेल्प डेस्क प्रभारी सुनील बछाने से मोबाइल नंबर 9754458737 पर संपर्क कर सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *