ad
best news portal development company in india

अजाक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर देवास के दो निरीक्षक सम्मानित

SHARE:

इस्लाम पटेल

देवास: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज उज्जैन के अंतर्गत देवास जिला में पदस्थ अधिकारियों को प्रदान किया गया।

जारी आदेश के अनुसार थाना कांटाफोड़ की प्रभारी निरीक्षक सुरेखा निम्बोदा को वर्ष 2025 में 17 में से 17 अपराधों का शत-प्रतिशत निराकरण करने, एक भी प्रकरण लंबित न रखने, 40 चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा 26 राहत प्रकरणों का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर 1700 रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

इसी तरह थाना अजाक, देवास की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह को भी अधिनियम के तहत दर्ज 5 अपराधों की विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश करने, पूर्व लंबित प्रकरण का निराकरण कराने तथा राहत प्रकरणों के त्वरित निष्पादन में विशेष रुचि लेने पर 1700 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सक्रिय भ्रमण करते हुए वर्ष 2025 में 21 जनचेतना शिविर आयोजित किए और जिला स्तरीय प्रशिक्षण सेमिनार भी संपन्न कराया।

यह पुरस्कार आदेश विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) आशुतोष रॉय द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी किया गया। अधिकारियों की इस उपलब्धि को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *