ad
best news portal development company in india

SCAPS कैंपस में उद्घाटन समारोह एवं फन फेयर का किया गया आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाभरा) स्थित SCAPS कैंपस, दाहोद रोड पर आज प्रातः 11 बजे उद्घाटन समारोह एवं फन फेयर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान रहे। अन्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आलीराजपुर संतोष (मक्कू) परवाल तथा जोबट के पूर्व विधायक माधो सिंह डावर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री चौहान ने उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों और युवाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का विकास होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ मनोरंजन एवं संस्कारों के समन्वय पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान फन फेयर में विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं जिनका उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *