ad
best news portal development company in india

कपास खरीदी के लिए सीसीआई द्वारा 03 से खोले जाएंगे स्लॉट

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन 02 जनवरी 2026। भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) द्वारा अवगत कराया गया है कि खरगोन मण्डी में सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु किसानों के लिये 12 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक (प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनो को छोड़कर) के दिनो के लिये सी.सी.आई द्वारा 03 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे के उपरांत स्लॉट खोले जाएंगे। जबकि मंडी बड़वाह एवं उपमंडी बागोद सहित अन्य मण्डियों में 19 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक (प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनो को छोड़कर) स्लॉट खोले जा रहे हैं। 

मण्डी प्रशासन ने समस्त कृषक बन्धुओं से अपील की है कि समर्थन मूल्य पर सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु अपना स्लॉट बुकिंग 03 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे उपरांत स्लॉट बुक कर नियत दिनांक को कपास विक्रय हेतु मंडी समिति खरगोन मे लाएं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *