शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
भोपाल / इंदौर में ज़हरीले और दूषित पानी पीने के कारण 14 लोगो की मौत हो जाती है और एक वरिष्ठ पत्रकार इस हादसे पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछता है और तो मंत्री जी के द्वारा जवाब दिया जाता है घण्टा, बस फिर क्या था चारो और से कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध के स्वर तेज़ हो गए मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाने लगी मंत्री के जवाब के खिलाफ पूरा मीडिया बगावत पर आ गया कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को X पर ट्वीट करके अपने व्यवहार पर खेद जताते है और माफी माँगते है वही विपक्ष भी कैलाश विजयवर्गीय पर हमलावर हो जाता है विरोध दर्ज करने सड़क पर उतर जाता है।

इसी विरोध के चलते आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष कंसाना के साथ भारी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रही इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ ने घण्टी बजाकर और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की एवं कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पर जूते-चप्पल बरसाए।

प्रदर्शन में शामिल पीसी शर्मा ने कहा इंदौर में 14 लोगो की मौत दूषित पानी पीने के कारण हो जाती है और संवेधानिक पद पर बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्रकार के सवाल पर घण्टा जवाब देते है ऐसे गैर-जिम्मेदाराना जवाब देकर ये समझ रहे है जनता इनको हर बार जिताती रहेगी ये सत्ता के नशे में मस्त है जनता इनका नशा उतारेगी पीसी शर्मा ने आगे कहा सरकार इसकी ज़िम्मेदारी ले और हर मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नोकरी दे एवं अपने पद से कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफा दे।






