ad
best news portal development company in india

राजस्व अधिकारियों द्वारा जिनिंग फैक्ट्रियों व मंडी के व्यापारी प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो द्वारा 31 दिसंबर को बड़वाह में स्थित कपास की जिनिंग फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम ने विकास जिनिंग, नर्मदा जिनिंग, अभिषेक जिनिंग, विनर कॉटन एवं बजरंग कॉटन की फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया और मंडी पोर्टल एवं फैक्ट्रियों के स्टॉक की जांच की गई। इस दौरान मंडी सचिव योगेश बर्वे, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शर्मा, देवेंद्र कुमार दशोरे एवं कृषि विस्तार अधिकारी विजय पटेल उपस्थित थे।

मंडी समिति खरगोन द्वारा डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन की उपस्थिति में फुटकर औश्र अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मंडी समिति भीकनगांव द्वारा अनुविभागीय अधिकारी  आकांक्षा अग्रवाल की उपस्थिति में कपास व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *