खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 30 दिसंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अपर कलेक्टर रेखा राठौर एवं डिप्टी प्रताप कुमार अगास्या ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 63 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।






