ad
best news portal development company in india

ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी में विज्ञान प्रदर्शनी “इंस्पायर एंड एक्सप्लोर 2025” आयोजित

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी में विज्ञान, कला एवं हस्तकला प्रदर्शनी “इंस्पायर एंड एक्सप्लोर 2025” का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती राजबाला किराडे प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल आली एवं श्री नरेंद्र सिरवी सर प्राचार्य कन्या शाला कुक्षी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं नवाचार देखने को मिला। अतिथियों द्वारा बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न विज्ञान, कॉमर्स, हिंदी, संस्कृत, सोशल साइंस, अंग्रेजी के मॉडल एवं चार्ट का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में स्कूल में विभिन्न परीक्षाओं में प्रथम रैंक पर आए विद्यार्थियों एवं आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओ 100 मीटर दौड़, कबड्डी, क्रिकेट, खो खो, चित्रकला, रंगोली, शुद्ध लेखन, वाद विवाद, तात्कालिक भाषण, चेयर रेस, लेमन रेस, आदि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्कूल स्तर पर छूपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं विज्ञान तथा खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समारोह में वक्ता श्रीमती किराड़े ने कहा इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का विकास होता है।

प्राचार्य श्री सिरवी सर ने अपने उद्बोधन में कहा खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में बौद्धिक शारीरिक तथा मानसिक विकास के साथ टीम भावना और अनुशासन की भावना विकसित होती है।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी राजेश यादव, ASI चंचल चौहान नगर परिषद उपाध्यक्ष सबर हुसैन जिनवाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबलू निगवाल संस्था अध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार पाटीदार पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अभिषेक रावत,वरिष्ठ पत्रकार मनोहर मंडलोई, डॉ श्रेयस पाटीदार, डॉ ललीत पाटीदार, डॉ अभिषेक भाटीया, डॉ मनोज गरास्या, राधेश्याम जीराती, तनय परसाई, एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, अनिल कोठारी,जगदीश गुप्ता (तृप्ति ) राजेंद्र – रूखडु मुकाती,राकेश गुप्ता कृष्णा पैथोलॉजी शंकर सोलंकी,पार्षद कुंदन शर्मा, पत्रकार देवेंद्र जैन समाजसेवी नरेश चौधरी, प्रफुल्ल जैन, अनिल पारीख पत्रकार मोनु कोठारी, सुनिल पाटीदार (राजबाला ) रामेश्वर पाटीदार, आत्माराम गरास्या, प्रविण पाटीदार, रवि जैन (पुनम ) अनिल कोठारी, कमल गरास्या, वालाभाई साद, श्रीमती मीनाक्षी परसाई,श्रीमति पुजा पाटीदार,श्री मति पुष्पा पाटीदार, कमलेश परसाई,विद्यालय के प्राचार्य हितेन्द्र पाटीदार सहित समस्त स्टाफ नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत मे आभार डॉ निर्मल कुमार पाटीदार दुवारा व्यक्त किया गया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *