ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर हत्या के आरोपी को 24 घंटे मेंकिया गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। दिनांक 26.12.25 को थाना मण्डलेश्वर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम सोमाखेडी के रहने वाले रामदेव पिता केसिया भावर ने अपने घर पर अपनी ही पत्नि निर्मला बाई उम्र 40 वर्ष को खाना बनाने की बात को लेकर गाली गलौच कि एवं हाथ मुक्को एवं लातो से मारपीट कर चोट पहुंचा कर उसकी की हत्या कर दी । प्राप्त सूचना पर थाना मण्डलेश्वर पर अपराध क्रमांक 375/2025 धारा 352,103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के निर्देशन व एसडीओपी मण्डलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व में थाना मण्डलेश्वर से पुलिस टीम का गठन कर उक्त हत्या की घटना में शामिल आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तार करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही FSL टीम को भी घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्यों के संकलन हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया एवं आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी रामदेव की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर आरोपी रामदेव की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया साथ ही टीम द्वारा आरोपी रामदेव के मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा आरोपी रामदेव पिता केसिया भावर निवासी सोमखेड़ी को रात्रि में गिरफ्तार कर। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. रामदेव पिता केसिया भावर जाति भील निवासी सोमाखेडी

उक्त प्रकरण में श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व में उप.निरी. प्रवीण निकुम, सउनि. रमेश वास्कले, सउनि. लक्ष्मीनारायण बडोदिया, प्रआऱ. संजय, प्रआर. दिनेश, प्रआर. अनिल, आर. अभिषेक, आर. अमित, आर. राजु, आर.मनोज, आर. गब्बर, आर. राजकुमार व थाने के अन्य स्टाफ एवं FSL अधिकारी डॉक्टर सुनिल मकवाना व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *