2 दिवसीय एफसीअंतर महाविद्यालयीन एथेलेटिक्स स्पर्धाओं का समापन
कसरावद : सलीम खान
विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार, जेआयटी बोरावां ओवरऑल चेम्पियन एक्रोपोलिस इंदौर रहा उपविजेता
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव एवं पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधायक सचिन यादव ने विजेताओं को दी बधाई
नंदिनी गोलकर और आयुष हाड़ा चुने गए ’बेस्ट एथलीट’
खरगोन/जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन एथेलेटिक्स मीट का बुधवार 24 दिसम्बर 2025 को सायं 5 बजे पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ । इसके अंतर्गत इन्दौर नोडल के अंतर्गत आने वाले 15 विभिन्न इंजीनियरिंग एवं फॉर्मेसी महाविद्यालयों के 255 खिलाडियों ने एथेलेटिक्स महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाओं में भाग लिया जिसमें 100 मीटर , 200 मीटर , 400 मीटर , 800 मीटर , 1500 मीटर दौड़ तथा 5000 मीटर एवं 10000 मीटर मैराथन दौड का आयोजन हुआ । इसके साथ साथ फील्ड स्पर्धाओं में गोला फेंक , चक्का फेंक, भाला फेंक, उॅची कूद, लम्बी कूद व त्रिकुद के महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धायें आयोजित हुई ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय , डीन डॉ. सुनील सुगंधी , स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. कपिल शाह , प्रशिक्षक स्वपनिल वराडे एवं तकनीकी कॉलेजों के कोच एवं खेल अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी । इस प्रतियोगिता में जे.आई.टी. बोरावां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, एक्रोपॉलिस इंजीनियरिंग कॉलेज, इंदौर ने कड़ी टक्कर देते हुए रनर-अप ट्रॉफी हासिल की ।
विजेता विद्यार्थियों में : संस्था के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. कपिल शाह ने जानकारी दी कि बेस्ट एथलीट (महिला) का खिताब नंदिनी गोलकर जे.आई.टी. बोरावां को दिया गया, जिन्होंने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा । बेस्ट एथलीट (पुरुष) का खिताब आयुष हाड़ा एक्रोपॉलिस इंजीनियरिंग, इंदौर ने हासिल किया। उन्होंने ट्रिपल जम्प में प्रथम स्थान और 800 मीटर दौड़ में भी पदक प्राप्त किया.
प्रमुख खेल परिणामों की झलकियांः
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए, जिसके प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहेः
10000 मीटर मैराथन (पुरुष) अमन यादव जेआयटी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षित कुमरावत जेआयटी दूसरे और गौतम बोकड़ी एसवीसीपी तीसरे स्थान पर रहे । 10000 मीटर मैराथन (महिला) पूनम पगारे जेआयटी ने प्रथम, जाग्रति झाका जेआयटी ने द्वितीय और क्षेत्रा पाण्डेय जीएसआईटीएस इन्दौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 1500 मीटर (महिला) नंदिनी गोलकर जेआयटी प्रथम, दिव्या पहाड़िया (एक्रोपॉलिस) द्वितीय और दिशा बोरासी जेआयटी तृतीय स्थान पर रहीं । 1500 मीटर (पुरुष) सिद्धार्थ गोड़ जेआयटी ने बाजी मारी, संजय सिंगारे एसकेआईटीएसम दूसरे स्थान पर रहे । 800 मीटर (महिला) नंदिनी गोलकर जेआयटी प्रथम, हर्षिता पटेल द्वितीय, वंशिका मंडलिक (एक्रोपॉलिस) तृतीय 200 मीटर (महिला) : अपेक्षा नामदेव एमआरएससी प्रथम, सुहाना सोलंकी (एक्रोपॉलिस) द्वितीय. कूद स्पर्धाओं में लॉन्ग जम्प (पुरुष) मानस कनोडिया (प्रेस्टीज) ने स्वर्ण जीता, अक्षत गावड़े (स्वामी विवेकानंद) ने रजत और सिद्धार्थ गोड़ जेआयटी ने कांस्य पदक जीता । लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता (महिला)ः सुहाना सोलंकी (एक्रोपॉलिस) प्रथम, दीपिका विश्वास (स्वामी विवेकानंद) द्वितीय ट्रिपल जम्प (पुरुष) आयुष हाड़ा (एक्रोपॉलिस) ने पहला स्थान हासिल किया ट्रिपल जम्प (महिला)ः कनिष्क राठौर (प्रेस्टीज) प्रथम, दृष्टि बघेल एसजीएसआईटीएस इन्दौर द्वितीय रथान पर रहे । थ्रो स्पर्धा अंतर्गत शॉट पुट (पुरुष) अक्षय चौधरी जेआयटी ने स्वर्ण पदक जीता, प्रशांत सिंह (प्रेस्टीज) दूसरे स्थान पर रहे ।
शॉट पुट (महिला) रजनी एसकेआईटीएम ने पहला स्थान पाया, नंदिनी प्रजापति जेआयटी दूसरे स्थान पर रहीं । विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल , ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ।
दो दिवसीय खेलों के इस महाविद्यालय स्तरीय महाकुंभ के सफल आयोजन पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव एवं प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री व कसरावद विधायक सचिन यादव ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के तत्वावधान में इन्दौर नोडल के इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी एवं एम.सी.ए. संस्थानों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।






